विशाल सोंधी पंजाब सोशल मीडिया व आई.टी. विंग पंजाब के को-आर्डीनेटर नियुक्त

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 12:58 PM (IST)

कपूरथला(गुरविन्दर कौर): भाजपा की मीटिंग भाजपा प्रदेश के सचिव व अमृतसर शहर के प्रभारी उमेश शारदा व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी मैंबर शाम सुन्दर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा पंजाब के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के साथ विचार-विमर्श करने के बाद पंजाब सोशल मीडिया के प्रभारी वरुण पुरी ने भाजपा के सीनियर नेता विशाल सोंधी को पंजाब सोशल मीडिया व आई.टी. विंग पंजाब का को-आर्डीनेटर नियुक्त किया। उमेश शारदा, शाम सुंदर अग्रवाल व समूह भाजपा नेताओं ने विशाल सोंधी को सम्मानित किया। 

विशाल सोंधी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्वेत मलिक, भाजपा प्रदेश सचिव उमेश शारदा, सोशल मीडिया के प्रभारी वरुण पुरी व पंजाब कार्यकारिणी मैंबर शाम सुंदर अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे, जिससे लोग जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही पार्टी की नीतियों पर चलते रहे हैं, जिस कारण आज उनकी नियुक्ति हुई है। 

उमेश शारदा व शाम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र ने अनेक योजनाएं बनाई हैं, जिससे लोगों को लाभ हुआ है। इस मौके भाजपा के सीनियर नेता मन्नू धीर, एडवोकेट चन्द्र शेखर, सीनियर नेता ओम प्रकाश चावला, कपूर चन्द थापर, जगदीश चन्द्र शर्मा, अशोक माहला, रणजीत सिंह मठाडू, सुशील भल्ला, सुखविन्दर जिम्मी, जगदीप सिंह जग्गी आदि उपस्थित थे। 

bharti