दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया काबू

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 10:02 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): थाना सिटी पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 2 आरोपियों को काबू किया है। एक पर 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है, जबकि दूसरे पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया।

थाना सिटी के एस.एच.ओ. तेजिंद्रपाल सिंह बराड़ ने बताया कि गत दिनों आदर्श नगर कोटली रोड निवासी एक 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी जिसमें नामजद आरोपी अवतार सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सोढिया के टावर वाली गली, कोटली रोड जोकि फरार चल रहा था, को पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में सुभाष कुमार उर्फ काली पुत्र ओम प्रकाश निवासी कोटली रोड गली नंबर 6 ने अपनी लड़की को दुकान से कोई चीज लेने के लिए भेजा था परन्तु वह घर वापस नहीं लौटी। 

जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया था। थानेदार प्रीतम सिंह ने पुलिस पार्टी के सहयोग से लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी सोनू पुत्र टहल सिंह निवासी रेगरां का मंदिर कोटली रोड को लड़की सहित काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया तथा लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Anjna