पंजाब की जनता को मूर्ख बना रही है कांग्रेसःसुखबीर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 02:38 PM (IST)

चंडीगढ़ः शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में प्रैस काफ्रैंस दौरान बातचीत करते कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की प्राप्तियां का लाभ उठा रही है। जिन योजनाओं को कांग्रेस अपनी उपलब्धियां बता रही है। वह सभी काम उनकी सरकार के समय पर हुए हैं।
 

कांग्रेस सरकार उनकी योजनाओं पर ही प्रंशसा प्राप्त कर रही है। किसानों को फ्री बिजली उनकी सरकार के समय से ही दी जा रही है। कांग्रेस उनके कार्यकाल दौरान के पैंडिंग बिल ही पास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी पंजाबियों को मूर्ख बना रहे हैं। कांग्रेस के पास एक भी ऐसी योजना नहीं है जो उसको आगे ले कर जा सकती है। 

Punjab Kesari