भारत-पाक गजनी वाला बार्डर से 5 करोड़ की हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 03:35 PM (IST)

जालंधर (कमलेश,सोनू): फिरोजपुर की भारत-पाकिस्तान गजनी वाला बार्डर से  जालंधर पुलिस ने एक व्यक्ति को 1 किलो हेरोइन , 30 बोर की पिस्टल, 30 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस तथा सी.आई.ए. स्टाफ 1 ने 9 सितंबर को 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था,जिनकी पहचान विक्रम सिंह तथा कर्मवीर सिंह निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आज भारत-पाक बार्डर से इनके एक अन्य साथी मक्खन सिंह(60) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में मक्खन सिंह ने बताया कि उसके 5-6 माह पहले पाक नशा तस्करों से संपर्क में आया था। उनके साथ मिलकर वह हेरोइन की तस्करी करने लग पड़ा था। वह नशा तस्करों से हेरोइन की खेप भारत-पाक सीमा के पास स्थित अपनी जमीन में दबाकर मंगवाता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 
 

Vatika