अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 1 की मौत

punjabkesari.in Monday, May 07, 2018 - 09:16 AM (IST)

होशियारपुर (अमरेन्द्र): अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयानों पर थाना बुल्लोवाल पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस के समक्ष दर्ज सिखायत में शेरपुर पक्के गांव निवासी राम कुमार ने बताया कि उसके भाई बलदेव सिंह को गांव बूरेजट्टां के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

 


 

swetha