5 ग्राम हैरोइन सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 10:49 PM (IST)

फिरोजपुर/गुरुहरसहाय (कुमार, मनदीप, आवला): थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने गश्त के दौरान गांव लालचियां से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार थाना लक्खोके बहराम के सहायक इंस्पैक्टर पवन कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव लालचियां से आरोपी मेजर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी ढाणी अहमद ढंडी को शक होने पर गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। मामले की जांच कर रहे पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Des raj