अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 1 किलोग्राम हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 08:47 PM (IST)

जालंधरः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अमृतसर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक से एक किलोग्राम हैरोइन बरामद की है। 

बीएसएफ के उपमहानिदेशक एवं प्रवक्ता भास्कर सिंह रावत ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतकवादियों की घुसपैठ को देखते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक महिपाल यादव के निर्देशों पर पंजाब की सीमाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि अमृतसर सेक्टर में सीमा पर लगी कंटीली बाड़ के नजदीक एक पैकेट बरामद किया जिसका कुल वजन एक किलोग्राम था। 

रावत ने बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 197 किलो 368 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 72 लोगों तथा 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त 366 ग्राम अफीम , 455 कारतूस, 17 भारतीय मोबाइल फोन, 17 भारतीय सिम कार्ड, आठ पाक सिम कार्ड और 10 हथियार बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Mohit