5 व्यक्तियों ने कृपाणों से किया पूरे परिवार पर हमला, 1 की मौत, 3 घायल

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 03:43 PM (IST)

बलाचौर(कटारिया): गत रात गांव पैली में 5 व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों के साथ घर में दाखिल होकर बेरहमी के साथ एक 57 वर्षीय व्यक्ति का कत्ल और 3 को घायल कर दिया। जानकारी देते एस.एच.ओ रघुवीर सिंह ने बताया कि गांव फैली के जंटी सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने अपने बयान दर्ज करवाते बताया कि उनके पिता बलदेव सिंह और जोगा सिंह भाई थे। उसके चाचा जोगा सिंह करीब 14 साल से इंग्लैंड में रहते हैं उसकी चाची मनजीत कौर ने करीब 7-8 साल पहले दहेज का और जमीन का केस दर्ज किया था। उसके चाचा जोगा सिंह का पुत्र रविंद्र सिंह उर्फ गुरविंद्र सिंह मुझे और मेरे पिता को जमीन के मामले में मारने की धमकी देता था।

पिछली रात करीब 9 बजे जब घर की लाइट बंद थी तब मेरे चाचे जोगा सिंह का लड़का रविंद्र सिंह उर्फ गुरविंद्र सिंह गांव मजारा, कप्तान सिंह पुत्र सुरिंद्र छिंदा वासी मजारा, मनदीप कुमार पुत्र भजन लाल निवासी रक्कड़ ढाहा, करनदीप पुत्र पवन कुमार निवासी चन्द्दानी खुर्द, संदीप कुनार (सीमा) पुत्र चरण दास निवासी टप्परियां खुर्द ने हमारे घर दाखिल होकर तेजधार हथियारों कृपाणों और गंडासों के साथ ललकारे मारते हुए मेरे पिता पर हमला करना आरंभ दिया। शौर सुनकर वह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर और उसकी बहन गुरप्रीत कौर बाहर आए तो उनपर भी कृपाणों के साथ हमला कर दिया जिससे वे गंभीर घायल हो गए और उसके पिता जी की मौके पर मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सड़ोआ दाखिल करवाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News