पंजाब में भाजपा से 4 दिन में जुड़े 1 लाख नए सदस्य: श्वेत मलिक

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 10:52 PM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): गत 6 जुलाई को शुरू हुए भाजपा सदस्यता अभियान-2019 के तहत पंजाब में भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोगों में बहुत उत्साह है। यही कारण है कि मात्र 4 दिन में राज्य में 1 लाख नए सदस्य भाजपा से जुड़ चुके हैं। यह कहना है कि राज्य भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक का। 

उन्होंने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर यह जानकारी देते हुए उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उन्होंने नड्डा को पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों व भाजपा संगठन के पंजाब में बढ़ रहे ग्राफ के बारे में भी जानकारी दी। मलिक ने बताया कि नड्डा लंबे समय तक पंजाब भाजपा के प्रभारी भी रहे हैं। ऐसे में वह प्रदेश के हर कार्यकत्र्ता से निजी रूप से परिचित हैं। अपने सरल स्वभाव के कारण नड्डा कार्यकत्र्ताओं में बहुत लोकप्रिय हैं तथा भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

Vaneet