जालंधर में भयानक सड़क हादसे में 1 पुलिस कर्मचारी की मौत, 2 गंभीर घायल

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 07:40 PM (IST)

जालंधर(सूरी): जालंधर-जम्मू नैशनल हाईवे पर स्थित भोगपुर शहर में एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक ट्राली और कार को टक्कर मार दी। इस घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक ट्राले में चालक सहित दो लोग सवार थे। सभी ने शराब पी हुई थी और वे जालंधर से भोगपुर की ओर आ रहे थे। जब यह ट्राला भोगपुर शहर के बीच आदमपुर टी प्वाइंट के पास पहुंचा तो अचानक ट्राले का चालक संतुलन खो बैठा। इसके बाद ट्राला आगे जा रही एक ट्राली को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे खड़ी पुलिस कर्मचारियों की कार पर जा चढ़ा। इस घटना में तीन पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को भोगपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक थाना टांडा के गांव धुत खुर्द का बताया जा रहा है।

थाना भोगपुर की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्राली चालक और उसके सहायक को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में घायल हुआ तीसरा व्यक्ति भी पुलिस कर्मचारी बताया जा रहा है जो कि जालंधर से मोटरसाइकिल पर आ रहा था। वह हादसे दौरान ट्राले और ट्राली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Content Writer

Sunita sarangal