जालंधर में सीवरेज की पाइप बिछाते समय घटा हादसा, 1 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 06:23 PM (IST)

जालंधर(महेश): कैंट एरिया में बनी नई कालोनी में सीवरेज की पाइप बिछाते समय बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। मृतक व्यक्ति की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह और एस.एच.ओ. रेशम सिंह पहुंचे तथा हालात का जायज लिया।

मिली जानकारी अनुसार फोल्लडीवाल के नजदीक एक जगह में कच्ची खाई की मजदूर खुदाई कर रहे थे कि अचानक मिट्टी उन पर गिर गई। इसी कारण मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मजदूरों को बाहर निकाला और रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान लाल सिंह और हरी सिंह के रूप में हुई है। 

Vaneet