आज मोहाली और जालंधर से आए कुल 10 मामलें, पंजाब में 244 तक पहुंचा कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2020 - 07:30 PM (IST)

पंजाब: कोरोना वायरस का प्रकोप लॉकडाउन के चौथे सप्ताह में भी जारी है। पंजाब में भी इसका ग्राफ हर दिन बढ़ रहा है। आज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 
पंजाब में आज मोहाली और जालंधर से कुल 10 मामलें सामने आए है। इनमें से 9 कोरोना संक्रमित मरीज़ों के समपर्क में आने से तथा 1 मामला नया है। इस से पंजाब में कोरोना मरीज़ों की गिनती 244 हो गयी है, जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है।  

जालंधर में आए कुल 6 मामलें 
रविवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज द्वारा टेस्ट किए गई जालंधर की रिपोर्टों में छह और नए पॉजिटिव मामलें सामने आए है। इस से जालंधर में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 47 जबकि 2 की मौत हो चुकी है। इस से पहले शनिवार को भी छह ही मरीज संक्रमित पाए गए थे। गौरतलब है कि मोहाली के बाद जालंधर कोरोना का मुख्य हॉटस्पॉट बना हुआ हैं। 
 
PunjabKesari

मोहाली में मरीज़ों की संख्या पहुंची 61 
मोहाली में भी आज 4 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं। आज के मिले 4 पॉजिटिव मामलों को मिलाकर मोहाली में संख्या 61 तक पहुंच गई है। पहले मोहाली में कुल पॉजिटिव केस 57 थे, जबकि अब यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 61 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह चारों केस पहले पाए गए पॉजिटिव पी.जी.आई. सफाई सेवक नवांगरायों सुनील कुमार (30) के पारिवारिक मैंबर हैं। अब सुनील कुमार की पत्नी, माता, साला और एक छोटी बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके इलावा 24 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। इसके इलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवांगरायों में 611 घरों में सर्वे करके 27 घरों को क्वारंटाइन किया गया है।

कानूनगो के संपर्क में रहने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव 
हालांकि लुधियाना राहत की खबर आई है कि 58 साल के कानूनगो की कोरोना से हुई मौत के बाद जिन 10 लोगों के सैम्पल सेहत विभाग ने लिए थे। उन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरजू अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के चार सदस्य और एक केमिस्ट भी शामिल हैं। इस अस्पताल ने 3 दिन तक कानूनगो का इलाज किया था और केमिस्ट से दवा ली गई थी। इनमें से 10 लोग सीधे तौर पर कानूनगो के सम्पर्क में थे उन्हें शुक्रवार देर शाम खन्ना सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया था। उनके सैंपल की रिपोर्ट देर रात निगेटिव रिपोर्ट आईं है। इससे प्रशासन और सेहत विभाग ने राहत की सांस ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News

Related News