शादी के 10 महीने बाद विवाहिता ने लगाया फंदा, ससुराल घर में पंखे से झूलता मिला शव

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 09:02 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): शादी के 10 महीने बाद वीरवार को विवाहिता ने ससुराल घर में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। घटनास्थल पर पहुंची चौंकी जनकपुरी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार लड़की के मां-बाप को सूचित कर दिया गया है, उनके बिहार से आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।चौंकी इंचार्ज ए.एस.आई. गुरजीत सिंह के अनुसार मृतका की पहचान सोनिया (19) के रूप में हुई है।

10 महीने पहले हुई थी शादी 
पुलिस को दिए बयान में पति रोहित यादव ने बताया कि वह गली नं.10 गणेश नगर में किराये के मकान पर रहते हैं। उसकी शादी 10 महीने पहले हुई थी। हर रोज की तरह सुबह 7.45 बजे वह फैक्ट्री काम पर चला गया, जबकि कुछ समय बाद ही उसकी मां सुनीता अपनी नौकरी पर चली गई। 

ससुराल घर में पंखे से जूलता मिला शव 
पत्नी ने ही सुबह उसे खाना बनाकर दिया था। घर पर पिता हरीदर यादव और पत्नी थी। पिता के विगत दिनों ऑप्रेशन होने के चलते वह घर पर ही बैड पर लेटे रहते हैं। दोपहर के समय पिता ने किसी काम के चलते बहू को कई आवाजें मारी, लेकिन कोई जवाब न आने पर शोर मचाया, जब मकान मालिकों ने ऊपर आकर देखा तो कमरे में सोनिया का शव घर में पंखे से झूल रहा था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News