10 बदमाशों ने टोल प्लाजा के कैश काउंटरों पर किया हमला

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 07:50 PM (IST)

गोराया: लोडोवाल टोल प्लाजा पर 10 अज्ञात बदमाशोंं ने लूट की नीयत से कैश चार काउंटरों पर तोडफ़ोड़ की। इस बीच बदमाशों ने एक कर्मचारी के साथ मारपीट की। जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक  लुधियाना से जालंधर की तरफ लगे 4 कैश काउंटरों पर लूट की नीयत से हमला बोला गया, बदमाश यहां पर पैदल ही पहुुंचे थे। बदमाशों ने चारों कैश काउंटरों के शीशे तोड़ डाले। सूत्रों अनुसार यह घटना आज शाम के पांच बजे के करीब घटी। इस तोडफ़ोड़ में कैश काउंटर पर बैठा एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News