जालंधर में 10 साल के बच्चे का अपहरण! तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 12:21 PM (IST)

जालंधर (महेश): रणजीत एन्क्लेव दीप नगर जालंधर कैंट से 10 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे की पहचान सतिंदर कुमार पुत्र लालू पासवान के तौर पर हुई है जो कि बिहार के जिला मुज्जफरपुर के गांव नूरपुर सराया के रूप में हुई है। बच्चे की मां मंजू देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सतिंदर चौथी कलास में पढ़ता है। वह सुबह 10 बजे किसी को कुछ बताए बिना घर से कहीं चला गया लेकिन वापस नही आया।

child missing

कई जगह उसकी तलाश करने पर उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। उसने शक जताया कि उसके बेटे को कोई अगवा कर ले गया है। पुलिस ने बच्चे की मां मंजू देवी के बयानों पर थाना जालंधर कैंट में 127(6) बी.एन.एस. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की है और उसकी तलाश में रेड की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News