पाकिस्तान में 10 साल की हिन्दू लड़की का अपहरण, जबरन करवाई शादी

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 08:19 AM (IST)

अमृतसर(कक्कड़): सरहद पार आए दिन अल्पसंख्यक खासकर हिन्दू-सिख लड़कियों के अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं ताजा मामला हिन्दू लड़की को अगवा करने का है।सिंध स्थित इस्लाम कोट की रहने वाली 10 साल की लड़की को अपह्रत करके उसकी शादी करवा दी गई।  हिन्दू लड़कियों के अगवा होने की 2 माह में यह चौथी घटना है।  
 
लड़की के अगवा होने की सूचना पाकिस्तानी हिन्दुओं द्वारा गठित ऑल पाकिस्तान हिन्दू पंचायत ने सोशल मीडिया पर दी है। इससे पहले लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र से सिख लड़की का बंदूक के बल पर धर्म परिवर्तन और जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया था।  

पता चला है कि सिंध में ही बी.बी.ए. में पढने वाली एक हिन्दू लड़की को 29 अगस्त को अगवा कर लिया गया था। लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार लड़की को उसकी कक्षा में पढने वाले बाबर अमन और उसके साथी मिर्जा दिलावर बेग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मिर्जा दिलावर बेग पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का सदस्य है जो पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है।

swetha