100 साल की स्वस्थ महिला (तस्वीरें)

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 04:42 PM (IST)

रूपनगर(सज्जन सैनी): 100 साल की महिला आजकल की नौजवान पीढ़ी को टक्कर दे रही है। इतनी उम्र होने के बावजूद भी वह काफी सेहतमंद हैं। आज के समय में लोगों का खान-पान ठीक न होने के कारण वे बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। उनके लिए 100 साल की ये बुजुर्ग महिला एक बहुत बढ़िया मिसाल है। वह आजकल की नौजवान पीढ़ी को नसीहत दे रही हैं कि उन्हें किस प्रकार से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। 

रूपनगर के पिंडास गांव की रहने वाली 100 साल से अधिक उम्र की राज कौर आज के जमाने में दूसरों को भी पराजित कर रही है। उम्र अधिक होने के बावजूद उनका एक भी दांत टूटा हुआ नहीं है। 'पंजाब केसरी' की टीम से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी सेहत का राज देसी घी जैसी खुराक है। वह सिर्फ सादी रोटी खाती हैं और पहली खुराकों के कारण ही अभी तक तंदरुस्त हैं।

बैलगाड़ी पर ससुराल में आई थीं दादी 
अपने विवाह के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें बैलगाड़ी पर ससुराल लाया गया था। वह खुद चाहे इतना नहीं पढ़ी लेकिन उन्होंने अपने पोते-पड़पोते उच्छी तरह पढ़ाए हैं। 

कड़वी दातुन के कारण दांत हैं पूरी तरह मजबूत
दादी ने अपने चमकदार दांतों के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी ब्रश नहीं किया और सिर्फ कड़वी दातुन ही करती है। इसीलिए उनके दांत काफी मजबूत हैं। वह दांतों से गन्ने भी चूस लेती है और मक्की के दाने भी चबा लेती हैं।

बुजुर्ग होने के बावजूद चाहे वह हाथ में लाठी पकड़कर चलती हों लेकिन पूरी तरह तंदरुस्त होने के कारण आज की नौजवान पीढ़ी को पूरी तरह मात दे रही है। 

Edited By

Sunita sarangal