पंजाब पुलिस के 11 कर्मचारियों को इन आरोपों में किया बर्खास्त

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 06:01 PM (IST)

चंडीगढ़ : आज पंजाब पुलिस के कुछ कर्मचारियों पर गाज गिरी है, जिसके तहत पंजाब पुलिस के 11 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। जिन पुलिस कर्मचारियों को आज बर्खास्त किया गया है, इन पर नशा बिकवाने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन पुलिस कर्मचारियों में एक सब इंस्पैक्टर, 4 ए.एस.आई. व 3 हवलदार और 3 सिपाही शामिल हैं। 

गौरतलब है कि राज्य में जबसे चन्नी सरकार सत्ता पर आई है, तबसे पुलिस विभाग को काफी चुस्त-दुरुस्त देखा गया है। पिछले कुछ दिनों पहले भी पंजाब के डिप्टी सी.एम. सुखजिंद्र रंधावा ने डयूटी पर लापरवाही बरतरने वाले कुछ पुलिस कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया था। साथ ही डिप्टी सी.एम. रंधावा ने पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए थे कि नशा तस्करी में सहायता पहुंचाने वाले पुलिस कर्मचारियों और लापरवाही के साथ काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News