मैं घर से जा रही हूं...11 साल की बच्ची मां के नाम चिट्ठी लिख हुई गायब

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2020 - 12:06 PM (IST)

लुधियाना(राज): ईश्वर कालोनी स्थित एक वेहड़े में रहने वाले 11 साल की बच्ची घर से लापता हो गई। बच्ची ने जाने से पहले मां के नाम एक चिट्ठी छोड़ दी थी कि मैं घर से जा रही हूं जोकि पुलिस ने बरामद कर ली। मां का आरोप है कि उसकी बच्ची का अपहरण हुआ है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने मां की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर बच्ची को बंधक बनाकर रखने का केस दर्ज किया है। 

अमरावती देवी ने बताया कि उसके 2 बच्चे है। एक बड़ा बेटा और छोटी बेटी अर्पिता है। उसके पिता गांव में खेती करते है। जबकि वह खुद काम करती है। उसकी बेटी 6वीं कक्षा की छात्रा है। 31 अगस्त को वह अपने काम पर गई थी। उसकी बेटी घर में अकेली थी। जब शाम को घर आई तो उसकी बेटी कमरे में नहीं थी। कमरे से एक चिट्ठी मिली। जिसमें उसने लिखा था कि एक चप्पल रखने की बात पर आंटी ने उसे डांटा था। इस बात से वह डर गई है और घर छोड़ कर जा रही है। अमरावाती देवी का कहना है कि उसने बेटी को हर जगह ढूंढने की कोशिश की मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उसका आरोप है कि उसकी बेटी का अपहरण हुआ है। उधर, पुलिस का कहना है कि बच्ची की तलाश की जा रही है। अभी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
 

Vaneet