5 मंत्रियों सहित 12 श्रद्धालू श्री करतारपुर साहिब में होंगे नतमस्तक

punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 09:44 AM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ श्री करतारपुर साहिब से लौटने के बाद शुक्रवार को करीब 17 सदस्यों का दल 12 श्रद्धालुओं के साथ नतमस्तक होगे। इनमें मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह, राजकुमार वेरका के इलावा अनिरुद्ध तिवाड़ी, परमिंदर सिंह, रुपिन्दर कौर, दर्शन सिंह बराड़, डॉक्टर राजकुमार, रमिन्दर सिंह और अमरीक सिंह का नाम शामिल है।

इस तरह 20 नवंबर को पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस इंचारज हरीश चौधरी भी श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होगे। करीब 15 सदस्य श्रद्धालुओं के जत्थे में मंत्री ओम प्रकाश सोनी, अरुना चौधरी, संगत सिंह गिलजियां, प्रगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इलावा विधायक कुलजीत सिंह नागरा, कुलबीर सिंह जीरा, हरमिंदर सिंह गिल और पवन गोयल, नवदीप सिंह गिल, रजिन्दर सिंह, अमित विज, मेजर सिंह का नाम शामिल है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal