ब्यास नदी में 12 लाख छोटी मछलियां छोड़ी जाएंगी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 10:09 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ब्यास नदी में 12 लाख छोटी मछलियां छोड़ेगी जिससे नदी का पारिस्थितिकी तंत्र दुरुस्त होगा। पिछले दिनों नदी में फैक्टरी का शीरा बहने के कारण बड़ी संख्या में मछलियां मर गई थीं।

अमृतसर से करीब 40 किलोमीटर दूर ब्यास शहर में एक चीनी फैक्टरी से नदी में शीरा बहने के कारण 17 मई को ब्यास नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मर गयी थीं। पंजाब के पर्यावरण मंत्री ओ पी सोनी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ अगले चार महीने के दौरान हर महीने ब्यास नदी में तीन लाख मछलियां छोड़ी जाएंगी। ’’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मछलियों के प्रजनन मौसम के बाद पोंग बांध से नदी में मछलियां छोड़ी जाएंगी। सोनी ने कहा कि ब्यास में जलीय जीवों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के वास्ते वन्य जीव और अन्य सरकारी एजेंसियों को पर्याप्त कोष मुहैया कराया जाएगा।  


        

Vaneet