12 साल के भाई को डर के मारे UP से पंजाब लाई बहन, क्या पता था कि आएगा ऐसा भी दिन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 05:26 PM (IST)

खन्ना : खन्ना में 12 साल के बच्चे द्वारा फंदा लगा कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बच्चा घर में अकेला था जब उसने खुदकुशी की। जब तक बच्चे को नीचे उतार कर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संदेह जताया जा रहा है कि टी.वी. पर ऐसा दृश्य देख कर बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चे की पहचान रंगोई के रूप में हुई है। मृतक बच्चे की उम्र सिर्फ 12 वर्ष की है। बच्चे का परिवार गांव इकोलाहा में गद्दे की फैक्ट्री में काम करता है।  

रंगोई नाम का यह बच्चा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। मृतक के जीजा रज्जू ने बताया कि उसके ससुर और सास की मौत हो चुकी है। उसका साला रंगोई सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में अकेला रहता था। इसके लिए राखी पर उसकी पत्नी अपने भाई को गांव से यहां लेकर आई थी। बच्चा घर खुश रहता था। गत रात जब रज्जू काम से लौटा तो घर में बच्चे को पंखे से लटकता देखा। जब बच्चे ने खुदकुशी की तो रज्जू का 5 वर्ष का बेटा भी घर में था। उसने कहा कि हो सकता है कि बच्चे ने टी.वी. में कोई सीन देख कर यह कदम उठाया हो।    

रंगोई के माता-पिता की मौत के बाद वह अकेले रहता था। बहन को डर था कि कहीं भाई यू.पी. में गलत काम न करने लग जाए। इसके चलते बहन अपने भाई को पालने के लिए अपने साथ यहां ले आई थी। सिविल अस्पताल में फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. गुरविंदर सिंह कक्कड़ ने बताया कि गत रात पुलिस बच्चे का शव उनके पास लेकर आई थी। फंदे से गला घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। कानून के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया गया है। विसरा लैब में भेज दिया गया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash