खेत में मिली 12 साल के बच्चे की लाश, मुंह से निकल रही थी झाग

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 12:36 PM (IST)

आदमपुर(दिलबागी)- गांव पधियाना में 12 वर्षीय लड़के की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। थाना आदमपुर के एस.एच.ओ गुरिंदर सिंह नागरा ने बताया कि शाम 4 बजे के करीब गांव पधियाना के किसी युवक का फोन आया था कि 12 वर्षीय लड़के इंद्रपाल सिंह की लाश पधियाना और डरोली कलां के कच्चे मार्ग के समीप पड़ी थी। 

इस संबंध में मृतक की माता गुरमीत कौर पत्नी अमनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका लड़का इंद्रपाल सिंह जोकि 6वीं क्लास में गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पड़ता था। आज घर से डेढ़ बजे के करीब गया था। काफी देर तक वापिस न आने के कारण उन्होंने उसकी तलाश करनी आरंभ कर दी। इसी दौरान किसी ने बताया कि उनके लड़के की लाश डरोली कलां, पधियाना के रास्ते में पड़ी है। आदमपुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी है। केस की जांच कर रहे ए.एस.आई. शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
 

Vaneet