अमृतसर में 12 वर्षीय किशोरी से बलात्कार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 06:12 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में 12 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने गत कई दिनों तक कथित रूप से बलात्कार किया। उक्त युवक किशोरी की दादी के घर में एक किरायेदार के तौर पर रहा था।  
          

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के हुसैनपुरा क्षेत्र में यह घटना तब प्रकाश में आई जब पीड़िता ने इस बारे में अपनी एक मित्र को बताया जिसने उसके बारे में अपनी मां को बताया। उक्त मित्र की मां ने इस बारे में किशोरी की दादी को सूचित किया। 

 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और वह किशोरी से गत कई दिनों से बलात्कार कर रहा था और उसने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता अपने अभिभावकों के देहांत के बाद अपनी दादी के साथ रह रही थी। आरोपी कुछ समय पहले मकान में किराएदार के तौर पर रहा था। अधिकारी ने बताया कि इस बारे में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 

Vaneet