बच्चे को जन्म देने वाली 12 वर्षीय नाबालिगा ने उठाया यह कदम, अस्पताल में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 03:35 PM (IST)

अमृतसर : बीते दिनों 12 वर्षीय नाबालिगा द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग लड़की अस्पताल से फरार हो गई है। वही नवजात बच्चा अस्पताल में ही है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि लड़की के माता-पिता और अटेंडेंट भी नहीं मिल रहे हैं वह भी गायब हैं। यह खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। 

नाबालिग लड़की के भागने के बाद पुलिस द्वारा अब इस मामले की अलग एंगल से जांच शुरु की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों फगवाड़ा के अस्पताल में नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीड़िता ने पूछताछ में बताया था कि वह खुले में शौच करने जाती थी, जहां उसके साथ गलत काम हुआ। वहीं अब लड़की अस्पताल छोड़ कर भाग गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले कि अलग पहलुओं से जांच की जा रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

News Editor

Kalash