13 वर्षीय लड़की हुई गर्भवती, जांच में खुलासा- यूपी में हुआ था बलात्कार

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 02:44 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के जी.एम.सी.एच. में वीरवार को 13 वर्षीय लड़ती के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। लड़की को दोपहर 2 बजे पलसोड़ा डिस्पेंरी से रैफर किया गया। इस समय लड़की जी.एम.सी.एच. के गाईनी विभाग में भर्ती है। डॉक्टरों मुताबिक लड़की 23 सप्ताह की गर्भवती है।

स्टाफ मुताबिक लड़की से इस बारे पूछताछ की जा रही है कि किस ने उसके साथ गलत काम किया है। हालांकि लड़की अभी भी डरी हुई है और वह कुछ भी बताने में असमर्थक है। एक अजीब केस होने के करके इसको एम.एल.सी. केस में डाला गया है, जहां डॉक्टरों की टीम यह फैसला करेगी कि बच्चे का इलाज और अन्य विधि कैसे की जाएगी। बताया जाता है कि लड़की के माता-पिता को यह भी नहीं पता की बच्ची गर्भवती कैसे हुई। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि फिलहाल जीरो एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। जांच में अब तक यह खुलासा हुआ है कि लड़की के साथ यू.पी में बलात्कार किया गया था। चंडीगढ़ पुलिस केस की जांच के लिए सबंधित दस्तावेज तैयार करके यू.पी पुलिस को जल्द सौंप देगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News