जालंधर में भयानक हादसा: हाई वोलटेज तारों की चपेट में आने के कारण झुलसा 13 वर्षीय लड़का(तस्वीरें)

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 01:31 PM (IST)

जालंधर(सोनू): जालंधर के बस्ती दानिशमन्दां में आते इलाका ग्रीन वैली में देर शाम उस समय भागदौड़ मच गई जब यहां 13 वर्षीय लड़का घर के ऊपर से निकलने वाली हाई वोल्टेज तार के साथ शार्ट सर्किट होने के कारण आग की चपेट में आ गया।

तारों में शार्ट सर्किट होने के कारण नीचे खड़े लड़के को आग लग गई, जिससे वह करीब 90% तक झुलस गया। हर्ष को घायल हालत में सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है, जहां वह ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। 

लड़के की मां रानी ने बताया कि जब उनके बेटे को शार्ट सर्किट के कारण आग लगी तो वह उस समय घर में नहीं थे। उन्होंने बताया उसकी दोनों बेटियां बर्तन साफ़ कर रही थीं और लड़का वाशिंग मशीन के पास खड़ा था। मोहल्ला निवासियों ने उनके बेटे को सिविल अस्पताल छोड़ कर वहां से चले गए। वहीं इलाका निवासियों ने कहा कि जिस घर में यह घटना हुई है, उस घर को बिजली विभाग द्वारा नोटिस दिया गया है। उस घर की दूसरी मंजिल से हाई वोलटेज की तारें घर के ऊपर से गुज़रती हैं। बिजली विभाग की ओर से दूसरी मंजिल गिराने पर अभी तक काम नहीं किया गया।

मोहल्ला निवासियों का कहना है कि यह कोई पहले हादसा नहीं है, इससे पहले भी इसी घर से निकलने वाली हाई वोल्टेज तारों के चलते लोगों का काफी नुकसान हो चुका है। बच्चे के साथ जो हादसा हुआ है, उसके जिम्मेदार मकान मालिक हैं और बिजली विभाग की ओर से उन्हें कई महीने पहले ही नोटिस दिया गया है। उसके बावजूद मकान किराए पर दिया गया। इलाके में हुई इस घटना को लेकर माहौल काफी तनावपूर्ण था। इलाका निवासियों की ओर से काऊंसलर को भी इस संबंधी जानकारी दी गई है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal