2 सालों में पंजाब में AIDS के 14,881 रोगी बढ़े

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 09:48 AM (IST)

चंडीगढ़/पटियाला(परमीत) : पंजाब में पिछले 2 सालों के दौरान एड्स के रोगियों (एच.आई.वी. पॉजीटिव) में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2017 में पंजाब में एड्स के रोगियों की संख्या 56975 थी जोकि 2019 में 14881 रोगी बढऩे के बाद 71856 पर पहुंच गई है। यह आंकड़े 31 मार्च 2019 तक के हैं।

पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 2 सालों के दौरान एड्स के रोगियों में सबसे अधिक वृद्धि अमृतसर जिले में हुई है, जहां रोगियों की संख्या 2017 में 14309 से बढ़ कर 16116 हो गई। इसी तरह औद्योगिक शहर लुधियाना में भी संख्या में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है और यह 6639 से बढ़ कर 8436 हो गई है। तीसरी वृद्धि जालंधर शहर की है जहां संख्या पहले 5916 थी जो अब 7509 हो गई है। 

इस तरह पंजाब के प्रमुख जिले एड्स की गिरफ्त में हैं जहां रोगियों में वृद्धि लगातार हो रही है। सबसे कम वृद्धि दर के मामले में मालवा पट्टी सबसे आगे है, जहां बरनाला सबसे आगे है जहां पहले 532 एड्स पीड़ित थे जोकि अब 721 हो गए हैं। इसी तरह मानसा में संख्या पहले 702 थी जोकि अब 933 हो गई है। संगरूर जिले में पहले 1524 रोगी थे जबकि अब यह संख्या 1757 हो गई है। 

 

जिला   संख्या 2017  संख्या 2019   वृद्धि
अमृतसर 14309 16116     1807
लुधियाना 6639     8436     1797
जालंधर   5916     7509    1593
पठानकोट 487     1901    1414
फरीदकोट  1698    2574    876
बठिंडा 2290    3092    802
तरनतारन  2235    2889     654
होशियारपुर 1966    2595    629
मोगा 1521     2125    604
कपूरथला  1415    1988     573
गुरदासपुर  2740    3171     431
पटियाला 7083     7490    407
मुक्तसर 478    844    366
रूपनगर   1200     1525    325
नवांशहर   921    1232    311
मोहाली 706     988    262
फाजिल्का 320    578     258
फतेहगढ़ साहिब  516     757     241
संगरूर 1524     1757     233
मानसा 702    933    231
बरनाला 532     721     189
फिरोजपुर  1777    2635     858
कुल   56975    71856     14881


 

      
 

Vatika