कोरोना वारियर्स में भी बढ़ रही वायरस की रफ्तार, 14 आरपीऐफ जवानों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2020 - 02:28 PM (IST)

लुधियाना: पंजाब में कोरोना का कहर रफ्तार पकड़ रहा है। अब इस वायरस की चपेट में आम जनता के अलावा कोरोना वारियर्स भी आए रहे है। डॉक्टर्स, नर्स व अन्य सेहत कर्मचारियों के अलावा अब पुलिस में भी इसका प्रकोप बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से देश के अलग अलग हिस्सों में रेल की शुरुआत कर दी गयी है परन्तु लुधियाना में आरपीऐफ के 14 जवान पंजाब के कोरोना संक्रमित आने से चिंता बढ़ गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह सभी जवान मज़दूर ट्रेन में सवार थे। लुधियाना के डिप्टी कमिशनर प्रदीप कुमार ने बताया कि राजिन्दरा अस्पताल  में 111 सैंपल भेजे गए थे, जितना में 17 मरीज़ों के टेस्ट  पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 14 आरपीऐफ के जवान शामिल है। 

Edited By

Tania pathak