मानसा में 14 वर्षीय लड़के ने जीती कोरोना से जंग

punjabkesari.in Friday, May 08, 2020 - 02:52 PM (IST)

मानसा(संदीप मित्तल) : स्थानीय सिविल अस्पताल मानसा में कोरोना पॉजिटिव दाखिल 14 वर्षीय लड़के की रिपोर्ट नैगटिव आने पर जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिस को आज सिविल अस्पताल में से जिला परिषद के चेयरमैन बिक्रम मोफर ने रीति रिवाजों अनुसार विदा किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 30 दिनों से सिविल अस्पताल मानसा में इलाज करवा रहा कोरोना पीड़ित बुढलाडा निवासी लड़के की रिपोर्ट नैगटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि इस से पहले लड़के के पिता भी कोरोना पॉजीटिव थे, जो कुछ दिन पहले ठीक हो कर घर चले गए। जब कि लड़के की मां और बहन का कसिविल अस्पताल में इलाज चल रहा  है।  बता दें कि सिविल अस्पताल में 19 लड़के सहिक अब तक 5 मरीज कोरोना नैगटिव आ चुके हैं और जिले में करोना पॉजीटिव मामलों कि संख्या 14 रह गई है।    
इस मौके लोकल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रघवीर सिंह समेत समूह कमेटी व समाज सेवीं तरसेम पसरीचा ने भी नौजवान को फूल और फल भेंट किए। इस अवसर पर  डा. अशोक कुमार एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल मानसा, डा. सुनील बांसल, डा. पंकज गर्ग मौजूद थे।

Vatika