गोसाईं हत्याकांड में NIA ने 16 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 09:34 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): आर.एस.एस. नेता रविन्द्र गोसाईं हत्याकांड को लेकर मोहाली स्थित एन.आई.ए. की विशेष अदालत में कुल 16 आरोपियों के खिलाफ करीब 1500 पन्नों का चालान पेश किया गया। एक आरोपी हरमिन्द्र सिंह मिंटू की कुछ दिन पहले जेल में अचानक मौत होने के कारण उसकी मृत्यु संबंधी रिपोर्ट अदालत में अगली तारीख पर पेश कर दी जाएगी। 4 आरोपी फिलहाल एजैंसी की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। 


केस की अगली सुनवाई 22 मई निर्धारित की गई है। जानकारी के मुताबिक जिनके खिलाफ शुक्रवार को चालान पेश किया गया उनमें हरदीप सिंह उर्फ शेरा, रमनदीप सिंह कैनेडियन उर्फ बग्गा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुगनी, अनिल कुमार उर्फ काला, जगतार सिंह उर्फ जग्गी जौहल, अमनिन्द्र सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मनी, रविपाल, पहाड़ सिंह, परवेज उर्फ फारू, मलूक तोमर, हरमीत सिंह पी.एच.डी., गुरविन्द्र सिंह उर्फ शास्त्री, गुरशरनबीर सिंह तथा गुरजंट सिंह के नाम शामिल हैं।  एजैंसी ने सभी आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 302, 379, 416, 34, 120बी के तहत, अनलॉफुल एक्टीविटीज एक्ट की धारा 17, 18, 18ए, 18बी, 20, 21 के तहत और आम्र्ज एक्ट की धाराओं 25, 27 के तहत चालान पेश किया है। 


एन.आई.ए. ने बब्बर खालसा से जुड़े आंतकी हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। उस पर भड़काऊ भाषण देने व देश द्रोह की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एन.आई.ए. द्वारा इस मामले की जानकारी मोहाली कोर्ट 
को भी दे दी गई है।

Punjab Kesari