गांवों में बनाए जाएंगे 1500 खेल मैदान और पार्क: बाजवा

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 10:33 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने कहा कि इस साल 1500 खेल मैदान और पार्क बनाए जाएंगे। साथ ही कोरोना महामारी के बावजूद वित्तीय वर्ष 2020-21 दौरान कुल 750 पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें से 578 निर्माणाधीन हैं। 

इसके अलावा विभाग ने गांवों में 750 खेल मैदान बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिनमें से 165 निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय जिम्मेदारी संभालते ही अधिकारियों को गांवों में बेकार जमीन पर पार्क और खेल मैदान बनाने के लिए निशानदेही के आदेश जारी किए थे। वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 दौरान कुल 913 पार्कांे का निर्माण किया गया है। अब सिर्फ एक वित्तीय वर्ष 2019-20 दौरान ही 921 खेल मैदान बनाए गए हैं।

विभाग की वित्त आयुक्त सीमा जैन ने बताया कि गांवों में खेल मैदान और पार्कों के निर्माण में मनरेगा स्कीम के तहत लाखों जरूरतमंदों को रोजगार प्राप्त हुआ है। उन गांवों की पंचायतों से अपील की गई जहां बेकार जमीन पर पंचायतें खेल मैदान या पार्क बनवाना चाहती हैं, वे भी अधिकारियों 
के साथ संपर्क करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News