''ऑपरेशन लोटस'' मामले में पुलिस और विजिलेंस को मिले सबूत, BJP के 17 लोग रडार पर

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 02:18 PM (IST)

पंजाब डैस्क : भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन लोटस' के मामले की जांच शुरू हो चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि भाजपा सियासी चालें चल रही है। वह आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। सी.एम. मान ने बताया था कि उनकी पार्टी के 6-7 विधायकों को भाजपा द्वारा करोड़ों का ऑफर दिया गया है। इतना ही नहीं कइयों को तो जान से मारने की धमकियां तक दी जा रही हैं। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार अब इस मामले में पंजाब पुलिस विजिलेंस ब्यूरो के साथ मिलकर जांच में जुट गई है।

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी द्वारा विजिलेंस और पुलिस को कई सबूत दिए गए हैं। हरपाल सिंह चीमा ने भी प्रैस कांफ्रेंस कर कहा था कि उनके पास जितने भी सबूत हैं वो सारे पंजाब डी.जी.पी. को सौंप दिए गए हैं। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और विजिलेंस के पास सबूतों के तौर पर कुछ वॉयस रिकॉर्डिंग्स हैं, जिनमें भाजपा के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने और जान से मरने की धमकियां दे रहे हैं। इसी के चलते कई विधायकों की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। 

पंजाब केसरी को सूत्रों से जानकारी मिली है कि जो विधायक पार्टी से किसी कारण के चलते नाराज चल रहे हैं उन्हें ही भाजपा द्वारा 25 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। इस मामले में भाजपा के 17 कार्यकर्ता रडार पर हैं। इस मामले में ज्यादा खुलासे नहीं किए जा रहे क्योंकि जांच अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही जांच पूरी होगी सारी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal