लुधियाना में कोरोना का कहर, 17 नए मरीज आए सामने

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 09:17 AM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को देर शाम कोरोना के 17 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें एक महिला के अलावा फोर्टिस अस्पताल की ओ.पी.डी. में उपचार करवाने आया संगरूर का एक मरीज़ भी पॉजीटिव आया है।

उधर, गिल रोड पर एक पॉजीटिव मरीज़ के संपर्क में आने के बाद 24 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय बच्चा, इस्लामगंज के प्रेम नगर में मुंबई से आईं 18 और 16 वर्षीय 2 बहनें,  फीलडगंज के एक पॉजीटिव मरीज़ के संपर्क में आने पर हबीबगंज के रहने वाले 2 व्यक्ति, जिनकी उम्र 72 साल और 29 साल है। ऋषि नगर के निर्मल छाया नामी फ्लेटस में 62 वर्षीय महिला पॉजीटिव आई है। राजीव गांधी कालोनी का 40 वर्षीय व्यक्ति और डाबा -लोहारा रोड का रहने वाला 41  वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव आया है। अन्य पॉजीटिव मरीज़ों में मुंडिया कलां का 35 वर्षीय बरनाला का रहने वाला 24 वर्षीय नौजवान जो पुलिस में है और 35 वर्षीय पुरुष फ़िरोज़पुर का रहने वाला है। इसी तरह अजीत नगर के रहने वाले एक व्यक्ति जो पी.जी.आई. में भर्ती है तथा एस.पी.एस. अस्पताल में भर्ती एक मरीज जो मिल्लरगंज क्षेत्र का रहने वाला है, कोरोना पॉजीटिव आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News