OMG: BF साथ भागी 17 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, ऐसे खुला राज

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 11:33 AM (IST)

खरड़ (रणबीर): सन्नी एन्क्लेव पुलिस ने वर्ष 2021 जनवरी में खरड़ सिटी एरिया की रहने वाली 17 वर्षीय एक नाबालिगा को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने के आरोप  में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया था।  मामला दर्ज होने के बाद लड़की वापस घर आ गई थी लेकिन रविवार को उसने मोहाली के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया, जिसकी सूचना अस्पताल ने पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर आरोपी प्रेमी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले की धाराओं में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धारा को भी जोड़ दिया।
 
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती 
पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि पिता बीमार होने के चलते काम नहीं करते हैं जबकि उसकी मां व भाई लोगों के घरों में काम करते हैं। उसने हाल ही में 10वीं की परीक्षा दी है। उसने बताया कि साल 2020 में फेसबुक द्वारा उसकी दोस्ती एक युवक के साथ हुई थी। दोनों मिलने लगे व 21 जनवरी 2021 को अपनी मर्जी से युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। जब वापस घर आई तो पुलिस से अपने प्रेमी के बारे में जानकारी छुपा कर रखी।

इसके बाद जून 2021 में युवक उससे मिलने घर आया, जिसके बाद वे दोनों अक्सर मिलते रहे। दोनों ने अंबाला स्थित एक मंदिर में विवाह कर लिया था। उसी वर्ष जून में जब प्रेमी मिलने आया तो वह बलौंगी स्थित एक होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह गर्भवती हो गई और रविवार को बच्चे को जन्म दिया। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसे बाद में पता चला कि उसका प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलविंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में धारा 376 व पोक्सो एक्ट 2012 के सैक्शन-6 के तहत मामला दर्ज कर उसे पकडऩे के लिए छापेमारी की जा रही है।

Content Writer

Vatika