17 साल की लड़की के पेट में उठा दर्द, डॉक्टरों की बात सुनकर मां के उड़ गए होश

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 11:42 AM (IST)

साहनेवाल: थाना साहनेवाल अधीन आती न्यू स्मार्ट कालोनी की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिगा को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा 3-4 महीने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। लड़की की अचानक पेट दर्द होने पर उसे सिविल अस्पताल लुधियाना से पटियाला राजिन्द्रा अस्पताल रैैफर करना पड़ा। इस दौरान माता-पिता को उसके गर्भवती होने का पता चला।

थाना प्रभारी इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि न्यू स्मार्ट कालोनी, ग्यासपुरा की रहने वाली नाबालिगा की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बड़ी लड़की ने बताया कि छोटी बहन के साथ विकास शाह नाम का लड़का शारीरिक संबंध बना रहा था जिसके बाद पति-पत्नी समाज के डर से चुप रहे लेकिन बीती 29 मार्च को अचानक लड़की की सेहत बिगड़ गई। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी बेटी के साथ लगातार संबंध बना रहा था। इंस. इंन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने विकास शाह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

Content Writer

Vatika