BSF को मिली बड़ी सफलता, INDO-PAK बॉर्डर से 18 करोड़ की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 09:41 AM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा, नागपाल, लीलाधर): सीमा सुरक्षा बल ने अंतर्राष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर 18.16 करोड़ रुपए की 3.632 किलो हैरोइन और 137 ग्राम अफीम बरामद की है। 

बल अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑप्रेशन दौरान फोर्स की 2 बटालियन के जवानों ने कंटीली तार पार भारतीय क्षेत्र में प्लास्टिक की 3 बोतलों में भरकर रखी हैरोइन बरामद की है। इन बोतलों से बरामद हैरोइन का वजन 3.110 किलो है। वहीं 52 बटालियन के जवानों ने भी अंतर्राष्ट्रीय बार्डर के समीप 2 पैकेटों से 522 ग्राम हैरोइन व 137 ग्राम अफीम बरामद की है। 

Content Writer

Vatika