फिरोजपुरः भारत-पाक सीमा से 2.7 किलोग्राम हेरोइन जब्त

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 04:23 PM (IST)

फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में भारत- पाक सीमा के पास एक खेत से सात पैकेटों में रखी गई 2.77 किलोग्राम हेरोइन और पिस्टल की 50 गोलियां जब्त की हैं। अधिकारियों ने आज कहा कि सीमा सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान यह बरामदगी की गई।           

 उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के विशेष कार्यबल को मादक पदार्थ के बारे में एक सूचना मिली जिसके बाद उसने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद बीती देर शाम यह अभियान चलाया गया।  अधिकारियों ने कहा कि यह जब्ती सीमा की बाड़ के पास एक खेत से की गई।  

Vatika