फिरोजपुर पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 04:58 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत) : जिला फिरोजपुर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने 2 आरोपियों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के ए.एस.आई. शर्मा सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी गुरजिंदर सिंह उर्फ रमन को शक के आधार पर काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 03 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

वहीं थाना मल्लांवाला के सब इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को हेरोइन का नशा करते हुए काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर एक लाइटर, एक सिल्वर की पन्नी और 10 रुपए का नोट बरामद हुआ। हेरोइन और नशा करते हुए पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर और थाना मल्लांवाला में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News