अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का मामला, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 04:42 PM (IST)

भवानीगढ़ (कांसल): गांव नदामपुर में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में आज आग लगने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए सब-डिवीजन के डीएसपी राहुल कौशल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह अपनी पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए वहां से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान यूपी निवासी जितेंद्र कुमार और अंकुश कुमार के रूप में हुई है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मिली वस्तुओं की जांच के लिए फोरेंसिक टीमें बुलाई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News