पुलिस की कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 11:13 AM (IST)

गुरदासपुर (विनोद, हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते थाना पुराना शाला की पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 300 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपये बताई जा रही है। 

DSP दीनानगर रजिंदर मिन्हास ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गांव गाजीकोट में पीर बाबा नहर के पास शक के आधार पर दो लोगों को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीटर निवासी गुरमुख नगर गोहत पोकर और गुरबाज सिंह निवासी निवासी गांव लखनपाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान पीटर के पास मौजूद एक लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीला पदार्थ अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जब्त की गई हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash