3 लाख की जाली करंसी सहित 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2020 - 09:28 AM (IST)

सिरसा (ललित): सिरसा पुलिस ने पंजाब की सीमा के साथ लगते गांव मुसाहिबवाला नाके पर बाइक सवार महिला सहित 2 लोगों से 3 लाख रुपए की जाली करंसी पकड़ी है। आरोपी बाइक सवार व्यक्ति एक महिला के साथ पंजाब के सरदूलगढ़ से सिरसा की तरफ आ रहा था। नाके पर तैनात पुलिस ने बाइक को रुकवाकर जब आरोपियों की तालाशी ली तो उनके बैग से 2-2 हजार रुपए के 10 नोट, 300 नोट 500-500 रुपए, 600 नोट 200-200  रुपए के और 100-100  रुपए के 100 जाली नोट बरामद हुए।

पुलिस ने जाली करंसी के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप पुत्र करतार सिंह निवासी धमूड़ी, जालंधर (पंजाब) व हरपाल कौर पत्नी जगदीश कुमार निवासी नहर कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मामला दर्ज कर लिया गया है।  

Vatika