2 अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थियां, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 03:58 PM (IST)

पटियाला : पटियाला पुलिस ने 2 अंधे कत्ल की गुत्थियों को सुलझाने में सफलता हासिल कर ली है। दोनों मामलों में पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके दोनों हत्याओं में प्रयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए। इसकी पुष्टी करते हुए एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने बताया कि एस.एस.पी. सिटी वजीर सिंह खैहरा, डी.एस.पी. सिटी-2 जसविन्दर सिंह टिवाणा के नेतृत्व में दोनों अंधे कत्ल के गुत्थियों को सुलझाया गया।

उन्होंने बताया कि पहले केस में थाना त्रिपड़ी के पास मनजीत कौर पत्नी जगसीर सिंह निवासी गांव भुन्दड़ थाना सरदूलढ़ जिला आदमी हाल निवासी गांव स्युना ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा खुशप्रीत सिंह ई रिक्शा चलाता था, वह रोजमर्रा की तरह 9 बजे घर से गया और वापस घर नहीं आया। पुलिस ने इस मामले में थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज करके डी.एस.पी जसविन्दर सिंह टिवाणा और थाना त्रिपड़ी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह बाजवा के नेतृत्व में जांच शुरू की तो सामने आया कि खुशप्रीत सिंह का कत्ल करके उसकी लाश को खुर्द-बुर्द कर दिया है। पुलिस ने जांच के बाद कुलविंदर सिंह उर्फ छोटू निवासी राजपुरा कालोनी पटियाला और हाल निवासी त्रिपड़ी टाऊन पटियाला और सदीक खान निवासी खेड़ी थाना सदर संगरूर को गिरफ्तार किया है।

एस.एस.पी. ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो सामने आया कि उक्त व्यक्तियों ने खुशप्रीत सिंह की ई-रिक्शा की बैटरियां, मोबाइल और पर्स चोरी करने की नियत के साथ उसे गांव दयालगढ़ में कुलविंदर सिंह के ट्यूबवैल पर ले गए और उसका रस्सी के साथ गला घोंट कर कत्ल करके भाखड़ा नहर में फैंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनसे चोरी किया मोबाइल, पर्स और बैटरियां और अन्य समान बरामद भी कर लिया।उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों ने यह सामान खरीदा है, उनको भी इस में नामजद किया जाएगा।

एस.एस.पी. ने बताया कि दूसरे केस में थाना अनाज मंडी की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस. अमनदीप सिंह के नेतृत्व में अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया है। इस मामले में 6 जनवरी को लाडी सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई गुरदेव सिंह निवासी किरायेदार गुरुद्वारा भाई तारु सिंह गांव अलीपुर ने गुमशुदा होने संबधी शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका भाई 2 जनवरी को घर से खाना लेने के लिए गया परन्तु वापस नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज करके जब डी.एस.पी. टिवाणा के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की तो सामने आया तो इस मामले में अजीत सिंह उर्फ अंगी निवासी भारत नगर पटियाला और गोलू कुमार पुत्र राम देव उर्फ रामू निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बसंत विहार सरहिन्द रोड पटियाला को गिरफ्तार किया गया है।

एस.एस.पी. ने बताया कि जांच के दौरान यह सामने आया कि गुरदेव सिंह पर अजीत सिंह अंगी के भाई के कत्ल का आरोप था और उसे साल 2019 में अदालत ने इस कत्ल में बरी कर दिया था परन्तु अजीत सिंह उसे जान से मारने की धमकियां देता रहता था। जांच दौरान सामने आया कि अजीत सिंह ने अपने भाई के कत्ल का बदला लेने के लिए गोली कुमार के साथ मिल कर गुरदेव सिंह का कत्ल करके उसकी लाश को गांव लंग के पास भाखड़ा नहर में फैंक दिया। गुरदेव सिंह की लाश हिसार हरियाणा से बरामद की गई और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके उनसे वारदात में प्रयोग किया गया छुरा भी बरामद कर लिया। इस मामले में बसोबी महरा निवासी कुराली की गिरफ्तारी बाकी है। इस मौके एस.पी. सिटी वजीर सिंह, डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाणा, इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह बाजवा और इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह की उपस्थित थे।

डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाणा ने निभाई अहम भूमिका

दोनों अंधे कत्ल की गुत्थियां सुलझाने में अंधे कत्ल की गुत्थियां सुलझाने के विशेषज्ञ माने जाने वाले डी.एस.पी. सिटी-2 जसविन्दर सिंह टिवाणा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जहां सारे मामले में अधिकारियों और टैक्नीकल टीम में तालमेल बैठाया वहां तकनीकी तौर पर मामले की जांच करने में अहम भूमिका निभाई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila