6 साल पहले खरीदे मकान की छत से बरामद हुए तोप के 2 गोले, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 04:04 PM (IST)

पट्टी (सौरभ) : पट्टी के घाटी बाजार स्थित चोपड़ा जनरल स्टोर के साथ लगते पुराने मकान में से तोप के 2 गोले बरामद होने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए दुकानदार सुखदेव राज चोपड़ा ने बताया कि उसने दुकान के साथ लगता मकान 6 साल पहला खरीदा था और वह कभी घर की छत पर नहीं गया था।

उसने बताया कि घर की छत पर फालतू सामान फैंक दिया जाता था। आज जब उसने फालतू सामान को बेचने के लिए निकाला तो उसे एक साईड पर 2 गोले दिखाई दिए, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना प्रमुख पलविन्दर सिंह ने बताया कि यह तोप के गोले हैं, जो बहुत पुराने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor