बसों का संचालन ठप्प रहने से ट्रांसपोर्ट विभाग को 2 करोड़ की हानि

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 10:59 AM (IST)

जालंधर (पुनीत): भारत बंद के चलते बसों का परिचलान ठप्प रहने से ट्रांसपोर्ट विभाग 2 करोड़ का कलैक्शन लॉस हुआ, शाम 6 बजे रास्ते खुलने के बाद चलने वाली बसों में यात्री संख्या अधिक रहने की उम्मीद थी लेकिन इसके विपरीत बसें चलने के बाद भी बसों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों ने बाहर जाने के कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। अधिकारियों का कहना है कि सामान्य रूप से बसें चलने का क्रम शनिवार सुबह से शुरू हो जाएगा। बंद की वजह से पंजाब के सभी 18 डिपूओं से बसें रवाना नहीं हो पाई। बड़े व छोटे स्टेशनों को मिलाकर पंजाब व पड़ोसी राज्यों में जाने वाली बसों के जरिए रोजाना अनुमानित 2 करोड़ रुपए की कलेक्शन होती है लेकिन आज उक्त कलैक्शन नहीं हो पाई और विभाग को नुक्सान उठाना पड़ा।

बंद के बारे में लोगों को जानकारी थी लेकिन बसों के चलने की उम्मीद को लेकर कई यात्री बस अड्डे आते हुए देखे गए लेकिन उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ा। कुछ लोग शाम 6 बजे का इंतजार करते रहे और बस अड्डे में ही बैठे रहे। बंद की वजह से पंजाब सहित पड़ोसी राज्यों के लिए भी बसों को रवाना नहीं किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सावधानी व यात्री सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बसों को बंद करना ही उचित विकल्प था, यदि बसें रवाना की जाती तो रास्ते में उन्हें दिक्कत पेश आ सकती थी। वहीं, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट द्वारा बसें चलाने का कोई रिस्क नहीं लिया गया, हालांकि शाम को 6 बजे के करीब सड़कों पर सरकारी के मुकाबले प्राइवेट बसों की संख्या अधिक रही। आमतौर पर देखने में आता है कि बंद के दौरान प्राइवेट बसें इक्का-दुक्का चलती हुई देखी जाती है लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। जो लोग प्राइवेट बसों के चलने की उम्मीद कर रहे थे, वह भी निराश रहे।

शाम को हरियाणा की बसें बड़ी संख्या में पंजाब पहुंची
रात के समय हरियाणा रोडवेज की बसें चलने की संख्या अधिक रहती है। जो बसें शाम के समय हरियाणा से रवाना होती है, वह रूटीन की तरह पंजाब के लिए रवाना की गई। इसके चलते शाम को बड़ी संख्या में हरियाणा की बसें पंजाब पहुंचती हुई देखी गई। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित सभी राज्यों में बसें भेजी जाएगी। अधिकतर देखने में आता है कि बंद के अगले दिन दिल्ली के लिए यात्री संख्या अधिक रहती है। इस क्रम में अधिक यात्री होने पर दिल्ली के लिए अधिक बसें रवाना किया जाना संभव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News