जलियांवाला बाग के नजदीक ढाबे में फटे 2 सिलेंडर, लगी भीषण आग

punjabkesari.in Saturday, Jul 17, 2021 - 10:54 AM (IST)

अमृतसर(रमन शर्मा): श्री दरबार साहिब जलियांवाला बाग के पास एक तीन मंजिला ढाबे को सुबह 3:00 बजे भीषण आग लगी। जानकारी के अनुसार ढाबे में 2 सिलेंडर फट गए जिसके चलते आग लगी। आग लगने से 2 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी देते हुए लजीज ढाबे के कर्मचारियों ने बताया कि देर रात्रि 12:30 बजे ढाबा बंद करके वे छत पर सोने चले गए। सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद जब आग की लपटें और धुआं ऊपर की तरफ फैला तो कर्मचारियों ने देखा कि उनके ढाबे को आग लगी है। उन्होंने तुरंत ढाबा मालिक और फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर नगर निगम फायर बिग्रेड गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से ढाबे का सामान जलकर राख हो गया। वहीं फायर बिग्रेड समय पर पहुंचने पर आग को ज्यादा फैलने नहीं दिया गया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal