Heatwave: पंजाब में कहर बरपा रही गर्मी, 2 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 10:27 AM (IST)

बठिंडा (परमिंद्र): गर्मी के चलते एक रिक्शा चालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। नगर निगम के सामने बरामदे में एक टी.बी. रोगी की भीषण गर्मी के कारण मृत्यु हो गई। संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। 

मृतक की पहचान इतवार दास (60) पुत्र करतार दास के तौर पर हुई। उधर, बीबी वाला रोड पर एक रिक्शा चालक अचानक चक्कर आने से रिक्शा से नीचे गिर गया। सहारा वर्करों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Content Writer

Vatika