नशे ने ले ली 2 दोस्तों की जान, तालाब किनारे मिली लाशें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2019 - 12:24 PM (IST)

बनूड़ः नशे की ओवरडोज़ से बनूड़ में 2 नौजवानों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना बनूड़ अधीन पड़ते गांव खलौर का हरप्रीत सिंह (28) पुत्र बलबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह (25) पुत्र पाला सिंह थाना शंभू कलां दोनों आपस में पक्के दोस्त थे।

उनकी लाशें अंबाला से पेहोवा की ओर जाते राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ते गांव सिंघांवाला नज़दीक सूखे पानी के तालाब से बरामद हुई है।वह दोनों शनिवार शाम को अपने घर से मोटरसाइकिल पर घनौर के रास्ते अंबाला पहुंचे। जहां दोनों ने पेहोवा की ओर जाते मार्ग पर पड़ते गांव सिंघांवाला के तालाब के पास नशा किया। नशे की ओवरडोज़ के कारण दोनों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन दोनों नौजवानों के हाथों में सिरींज थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। 

Vatika