7 करोड़ की हेरोइन सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 04:52 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी(सोढी): सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब दो व्यक्तियों को 7 करोड़ की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। एस.पी. मनप्रीत और डी.एस.पी. श्रवण सिंह ने बताया कि नशा तस्करों से लगभग 3 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। मौके पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 3 फरार हो गए हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान दविन्दर सिंह उर्फ बारा पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव लाटियांवाल, बलविन्दर सिंह पुत्र नेजा सिंह निवासी गांव तोती थाना सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है। उनसे ड्रग मनी 2 लाख 9900 रुपए भारतीय करंसी और मोटरसाइकिल मार्का रोयल इन्फीलड भी बरामद किया है। इस मामले में 3 आरोपी फरार हैं।

इस संबंधी प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए एस.पी. जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लों और डी.एस.पी. श्रवण सिंह बल्ल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर फरार हुए 3 नशा समगलरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नशा समगलरों की ओर से नशे बेचकर बनाई प्रॉपर्टी भी जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News