Punjab: जे.एस. फार्म विवाद में नया मोड़: 2 फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर सस्पेंड

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 05:40 PM (IST)

जालंधर: थाना मकसूदां में दर्ज जे.एस. फार्म मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। फूड सप्लाई विभाग ने लापरवाही के आरोप में अपने ही दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए इंस्पेक्टरों में अनिल और प्रवीण सल्लण शामिल हैं, जो करतारपुर में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, समस्तपुर स्थित जे.एस. फार्म के गोदाम में करोड़ों रुपये की गेहूं खराब होने के मामले में इन दोनों इंस्पेक्टरों पर गबन हुई गेहूं को बचाने में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। जिला फूड कंट्रोलर नरेंद्र सिंह ने दोनों के सस्पेंशन की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि जे.एस. फार्म के मालिक उपकार सिंह होठी के गोदाम में रखी बड़ी मात्रा में गेहूं खराब होने का मामला सामने आया था। जब फूड सप्लाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रवीण सल्लण के बयानों के आधार पर फार्म मालिक उपकार सिंह होठी के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि अब विभाग की जांच में दोनों इंस्पेक्टरों को ही लापरवाही का जिम्मेदार माना गया है, जिससे पूरा मामला विवादों में घिर गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News